आजमगढ़, अप्रैल 15 -- रानी की सराय। महापंडित राहुल सांकृत्यायन की 63 वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में उनकी जन्मस्थली पंदहा में मंगलवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाकपा के प्रदेश कंट्रोल कमीशन के सदस्य हरिगेन राम ने कहा कि महान यायावर और दुनिया को अपनी विद्वता का लोहा मनवाने वाले राहुल सांकृत्यायन साम्यवादी दार्शनिक थे। शिवानंद राय ने कहा कि राहुल ने रूढ़ीवादी परंपराओं को अपने ऊपर से उतार फेंका। वह किसी धर्म या विचारधारा मे बंध नहीं सके। भाकपा के जिला सचिव जितेंद्र हरि पांडेय ने कहा कि राहुल सांकृत्यायन ने बौद्ध साहित्य की खोज कर साम्यवादी सोच और शांति के मार्ग को मजबूत किया। यह भी पढ़ें- आंबेडकर:::आजाद समाज पार्टी मनाई जयंती राहुल जन पुस्तकालय के प्रबंधक राधेश्याम पाठक ने कार्यक्रम में आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.