नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को राहुल गांधी पर निशाना साधा है। एक वीडियो को लेकर उन्होंने हमला बोला है। वीडियो में राहुल गांधी दिल्ली में विपक्षी मार्च के दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का कॉलर खींचते दिखे। हिमंत ने इसे सार्वजनिक अपमान बताया और सवाल किया कि क्या कर्नाटक के नेता इसे स्वीकार करेंगे? सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए हिमंत ने 2015 की घटना याद दिलाई। तब वह कांग्रेस में थे और उन्होंने राहुल गांधी से नाराज होकर पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने लिखा कि 2015 में एक गर्वित असमिया के रूप में मैंने अपमान सहने से मना कर दिया। भगवान मुझ पर मेहरबान थे। हिमंत ने आगे कहा कि डीके शिवकुमार सिर्फ एक व्यक्ति नहीं हैं। वे एक संवैधानिक पद पर हैं और एक ऐसे राज्य का चेहरा हैं जिसका गौरवशा...