राहुल नगर का ट्रांसफॉर्मर जला, पांच हजार की आबादी को साढ़े छह घंटे तक परेशान
मुजफ्फरपुर, जून 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। ब्रह्मपुरा के राहुल नगर मेन रोड पर लगा 200 केवीए का बिजली ट्रांसफॉर्मर शनिवार सुबह करीब 10 बजे जल गया। इससे इलाके की करीब पांच हजार आबादी को साढ़े छह घंटे तक बिजली के बिना रहना पड़ा। ट्रांसफॉर्मर जलने से मेन रोड और आसपास की गलियों के घर के एसी, पंखा और कूलर बंद हो गये। किचेन व दैनिक कार्य के साथ व्यावसायिक भी काम ठप हो गए। शाम साढ़े चार बजे के बाद ट्रांसफॉर्मर को बदला गया। इसके बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। फिर शाम साढ़े सात बजे से बिजली गुल रही।
बिजली की आंख मिचौली इसके अलावा शहर के एमआईटी, हाथी चौक, चकबासू, एसकेएमसीएच, रामदयालु, पोखरिया पीर, मिठनपुरा लाला, कन्हौली, राजपूत टोला आदि में बिजली की आंख मिचौली जारी रही। उपभोक्ता ट्रिपिंग से अधिक परेशान रहे। जेई और लाइनमैन ने स्थानीय लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.