राहुल गांधी 4 दिन के लिए वियतनाम रवाना, INDIA गठबंधन के प्रदर्शनों पर लगा ब्रेक; भाजपा का तंज
नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चार दिन के दौरे पर वियतनाम रवाना हो गए हैं। उनका यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब त्योहारों के सप्ताह को देखते हुए विपक्षी INDIA गठबंधन ने दिल्ली में अपने विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम को फिलहाल रोक दिया है। पिछले दो सप्ताह से राहुल गांधी राजधानी में विपक्षी प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर निशाना साधा था। पार्टी नेताओं के मुताबिक, राहुल गांधी चार दिनों तक विदेश में रहेंगे। इससे पहले वह रविवार को गोवा में कांग्रेस की 'गॉय रक्षण यात्रा' में शामिल हुए थे। गोवा में पार्टी के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद उनके वियतनाम रवाना होने की जानकारी सामने आई है।उनका 'पर्यटन' फिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.