राहुल गांधी 10 जुलाई को आएंगे प्रयागराज, छात्रों से करेंगे संवाद
प्रयागराज, जून 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में प्रयागराज के मंडल प्रभारी मोहम्मद फरहान ने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 10 जुलाई को प्रयागराज आएंगे और नीट अभ्यर्थियों सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे।मंडल प्रभारी ने कहा कि नीट-यूजी परीक्षा में हुई अनियमितताओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। फरहान ने आरोप लगाया कि पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में खामियों के कारण देशभर में अब तक 12 छात्र-छात्राओं की जान जा चुकी है। कांग्रेस ने मांग की है कि मृत छात्रों के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई जाए। यह भी पढ़ें- प्रयागराज में 10 जुलाई को नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.