सीवान, सितम्बर 4 -- सीवान, हिसं। जिला मुख्यालय में बिहार बंद के दौरान हुई झड़प, लाठीचार्ज व फायरिंग में घायल शहर के शेख मोहल्ला के मोहम्मद आरिफ, दरौली के डुमरहर के बुलेट कुमार गौड़ व रायबरेली के आकाश कुमार नई दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से गुरुवार को मिले। तीन युवकों से मिलने के दौरान घायलों ने राहुल गांधी को बताया कि एके-47 से गोली चलाने वाले पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है, हालांकि, पिस्टल से फायरिंग करने वालों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- परीक्षा में सुधार को लेकर आंदोलन करने वाले छात्रों से मिले राहुलघायलों की शिकायत घायलों ने पुलिस फायरिंग के पूरे घटनाक्रम की जानकारी राहुल गांधी को दी। युवकों ने राहुल गांधी को पुलिसिया कार्रवाई व फायरिंग से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी दी। साथ ही घटना के दौरान व...