प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 20 -- प्रतापगढ़। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने बुधवार को रायबरेली में नेता विपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिले की राजनीतिक स्थिति, संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने जिले में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने और स्मार्ट प्रीपेड मीटर,पेट्रोलियम पदार्थों में बेतहाशा वृद्धि, महंगाई जैसे मुद्दों पर चल रहे आंदोलनों की जानकारी दी। राहुल गांधी ने डॉ. नीरज त्रिपाठी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का संघर्ष जारी रहना चाहिए और कार्यकर्ता हर स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएं। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह प्रिंशु, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर, नूर आलम सहित प्रतापगढ़ कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी ...