पटना, अप्रैल 6 -- बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष रवींद्र कुमार पासवान के नेतृत्व में राज्य से प्रतिनिधिमंडल आठ अप्रैल को दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मिलेगा। सोमवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि इस प्रतिनिधिमंडल में अनुसूचित जाति विभाग के सभी जिलाध्यक्ष शामिल रहेंगे। रवींद्र कुमार पासवान ने बताया कि राहुल गांधी पहली बार इस तरह की बैठक कर रहे हैं। वे सभी जिलाध्यक्षों से मिलकर दलित एकता और बाबा साहेब की ओर से संविधान से दिए अधिकारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.