राहुल गांधी से मिला हर्षित मिश्रा का परिवार
पीलीभीत, मई 21 -- लखनऊ/पीलीभीत। बदायूं जिले के सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है। प्लांट के सहायक मुख्य प्रबंधक रहे मृतक हर्षित मिश्रा के पिता सुशील मिश्रा और परिवार के अन्य सदस्य बुधवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से मिले। बंद कमरे में हुई इस मुलाकात में पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई। राहुल गांधी ने परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने का भरोसा दिया। 12 मार्च को एचपीसीएल प्लांट में उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता और सहायक मुख्य प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह भी पढ़ें- बदायूं के एचपीसीएल प्लांट में मारे गए हर्षित मिश्र के परिवारीजनों से मिले राहुल मामले में मुख्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.