नई दिल्ली, मई 28 -- तमिलनाडु के नए नवेले मुख्यमंत्री और तमिलागा वेट्री कजगम (TVK) के प्रमुख सी जोसेफ विजय का कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ गुरुवार को मुलाकात होने वाली थी। फिलहाल इसके स्थगित कर दिया गया है। इसका कारण अभी सार्वजनिक नहीं किया है। सूत्रों का कहना है कि अब यह बैठक अगले हफ्ते होने की संभावना है। आपको बता दें कि यह बैठक गुरुवार सुबह 10 बजे 10 जनपथ पर होनी तय थी, लेकिन बुधवार देर रात इसे टालने का फैसला किया गया। इससे ठीक एक दिन पहले यानी बुधवार को विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से दिल्ली में मुलाकात की थी। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी TVK सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस, भाकपा (CPI), माकपा (...