राहुल गांधी से एनएसयूआई प्रदेश महासचिव आदित्य ने की मुलाकात
गोरखपुर, अगस्त 3 -- गोरखपुर, हिटी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश महासचिव आदित्य शुक्ला ने नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। जंतर-मंतर आंदोलन में शामिल रहे आदित्य शुक्ला ने राहुल गांधी के समक्ष उत्तर प्रदेश के छात्रों व युवाओं की ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से रखा। उन्होंने युवाओं से जुड़े मुद्दों, रोजगार संकट, परीक्षा धांधली और शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर फीडबैक दिया। शुक्ला ने बताया कि मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के अधिकारों की इस लड़ाई में संसद से लेकर सड़क तक मजबूती से साथ खड़ी है। राहुल गांधी से मिले दिशा-निर्देशों के बाद अब यह संघर्ष और अधिक आक्रामक होगा। छात्रों और युवाओं के हक के लिए हमारी लड़ाई थमने वाली नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.