नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। राहुल गांधी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस के अलावा विपक्षी गठबंधन के अन्य सांसद भी उपस्थित थे। ये सांसद जंतर-मंतर जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही हिरासत में ले लिया। इस दौरान जंतर-मंतर के पास काफी देर तक हंगामा होता रहा। राहुल गांधी और दिल्ली पुलिस की तीखी नोंकझोंक देखने को मिली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली पुलिस द्वारा राहुल गांधी के साथ किए गए सलूक का वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि पूरा देश देख रहा है। सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने एक्स पर राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर किया। इसमें दावा किया गया कि राहुल गांधी के साथ दिल्ली पुलिस ने धक्का मुक्की की। वीडियो में राहुल हर तर...