बदायूं, मार्च 28 -- पिछले साल फरवरी में उदित राज ने बसपा सुप्रीमो पर दिए बयान से आहत होकर मुकदमा दायर कराया था। अपर जिला जज व विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट प्रथम की कोर्ट ने राहुल व उदित को नोटिस भेजा था। हालांकि, इससे पहले एमपी-एमएलए कोर्ट ने घटना दिल्ली की बताकर उस समय अधिवक्ता की याचिका को खारिज कर दिया था। पिछली सुनवाई 21 फरवरी को राहुल गांधी और उदित राज के अधिवक्ता कोर्ट में पेश हुए थे। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 28 मार्च की तारीख मुकर्रर की थी। शनिवार को दोनों के अधिवक्ताओं ने कोर्ट से समय मांगा। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 18 अप्रैल निर्धारित की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.