बदायूं, मार्च 28 -- बदायूं। राहुल गांधी व उदित राज के अधिवक्ताओं ने कोर्ट में मांगा समय। अब सुनवाई 18 अप्रैल को होगी। पिछले साल फरवरी में उदित राज ने बसपा सुप्रीमो पर दिए बयान से आहत होकर मुकदमा दायर किया था। अपर जिला जज व विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट प्रथम की कोर्ट ने राहुल व उदित को नोटिस जारी किया था। एमपी-एमएलए कोर्ट ने घटना दिल्ली की बताकर उस समय अधिवक्ता की याचिका को खारिज कर दिया था। अधिवक्ता जय सिंह सागर ने फौजदारी निगरानी दायर की, 29 जनवरी को हाजिर होने का आदेश दिया था। पिछली सुनवाई 21 फरवरी को राहुल गांधी और उदित राज की ओर उनके अधिवक्ता कोर्ट में पेश हुए थे। 18 अप्रैल को कोर्ट में मामले की सुनवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.