प्रधान संवाददाता, नवम्बर 3 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों के इशारे पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राहुल विदेशी टूल बन गए हैं और देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं। वे देश की संवैधानिक संस्थाओं के बारे में भ्रम फैलाकर जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री को अपशब्द कह रहे और कोर्ट पर भी दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। नितिन नवीन ने सोमवार को 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के पूर्व लाजपत पार्क में आयोजित जनसभा में विपक्ष पर जमकर हमला किया। सभा में नितिन नवीन ने कहा कि विपक्ष का ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप अराजकता फैलाने की साजिश और जनादेश का अपमान है। 2014 में मोदी सरकार नहीं थी, फिर भी कांग्रेस हारी। वह भी जनादेश था और आज भी भाजपा जीत रही है...