राहुल गांधी बोले सरकार ने किसानों-मजदूरों का पैसा दोस्तों को दिया, जल्द आएगा आर्थिक तूफान
रायबरेली, मई 19 -- रायबरेली, संवाददाता। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान पत्रकारों वार्ता करते हुए केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने बेबाकी से कहा कि देश में आर्थिक तूफान आने वाला है और इसकी सबसे बड़ी मार देश के किसानों, मजदूरों, युवाओं और बेरोजगारों पर पड़ेगी। राहुल गांधी ने पत्रकारों से सीधे बात करते हुए गंभीर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों और मजदूरों की मेहनत की कमाई का पैसा अपने खास दोस्तों को दे दिया है। उन्होंने कहा कि यह पैसा उन लोगों तक पहुंचना चाहिए था जो खेतों में पसीना बहाते हैं और कारखानों में दिन रात काम करते हैं लेकिन सरकार की नीतियों ने इसे चुनिंदा उद्योगपतियों की तिजोरियों में पहुंचा दिया। यह भी पढ़ें- ऐसा आंधी तूफान आने वाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.