राहुल गांधी पर SC एक्ट में केस कराने वाले की जाति पर ही विवाद, 'शुद्धिकरण' पर बसपा ने भी घेरा
देहरादून, सितम्बर 8 -- हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम स्थल के 'शुद्धीकरण' मामले में नया ट्विस्ट आया है। इस प्रकरण पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले अमित कुमार खुद विवाद में फंस गए हैं। वाल्मीकि समाज ने अमित की उपजाति पर सवाल उठाते हुए हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी है। वाल्मीकि समाज का आरोप है कि वे समुदाय से ताल्लुक नहीं रखते हैं। उधर, देहरादून में कांग्रेस ने प्रकरण पर हुंकार भरी और सीएम आवास कूच किया। इस बाबत सीएम पुष्कर धामी ने कांग्रेस को नाराज फूफा बताते हुए कहा कि इस बेतुके प्रकरण पर छाती पीटना बंद करे। सोमवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार के नेतृत्व में हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी गई। तहरीर में कहा गया कि जवाहरनगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.