देहरादून, अगस्त 31 -- Haldwani Purification Row: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के दो दिन बाद रामलीला मैदान के शुद्धिकरण को लेकर भाजपा और कांग्रेस में आर-पार की लड़ाई चल रही है। कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने मामले को छुआछूत से जोड़कर एफआईआर की मांग की थी। लेकिन हल्द्वानी में पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा कर लिया है। पुलिस के इस ऐक्शन पर कांग्रेस आगबबूला है। आज पार्टी के नेता-कार्यकर्ता राज्यभर में थानों-चौकियों में तहरीर देंगे और खरगे के अपमान का हवाला देते हुए मुकदमे की मांग करेंगे। कांग्रेस ने कथित 'शुद्धीकरण' को लेकर राहुल गांधी की हालिया टिप्पणी के सिलसिले में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने पर भाजपा पर सोमवार को निशाना साधा और कहा कि जातिवादी मानसिकता के खिलाफ पूरी ता...