राहुल गांधी पर प्राथमिकी लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं : कमलेश
रांची, अगस्त 31 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज प्राथमिकी के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से अलबर्ट एक्का चौक तक विशाल विरोध जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अलबर्ट एक्का चौक पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शनराहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर भाजपा की राजनीतिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.