राहुल गांधी पर प्राथमिकी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
गिरडीह, अगस्त 31 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को शहर के टावर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। कांग्रेस ने उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि पिछले दिनों उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कार्यक्रम आयोजित हुआ था। कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्थल का कथित रूप से शुद्धिकरण किया गया। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के बयान के विरोध में भाजपा एससी मोर्चा का प्रदर्शन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.