नई दिल्ली, मार्च 14 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता इंडियन नेशनल टीचर्स कांग्रेस (इंटेक) दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा जारी सोशल मीडिया एक्स पर दी गई प्रतिक्रिया पर कड़ी निंदा की है। डीयू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा विश्वविद्यालयों में नियुक्तियों में साक्षात्कार की भूमिका को लेकर दिए गए बयान पर आपत्ति जताई थी। अपने ट्वीट में विश्वविद्यालय ने यह सुझाव दिया कि राहुल गांधी को इस प्रकार के बयान देने से पहले तथ्यों का सत्यापन करना चाहिए। इंटेक विश्वविद्यालय प्रशासन को याद दिलाना चाहता है कि उन्हें स्वयं भी विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में संचालित भर्ती प्रक्रियाओं से संबंधित तथ्यों और आंकड़ों की सावधानीपूर्वक समीक्षा करनी चाहिए। डूटा कार्यकारिणी के सदस्य प्रो.रामानंद सिंह सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा जारी बयान में क...