राहुल गांधी पर टिप्पणी से भाजपा पर बरसे नव प्रभात
विकासनगर, जून 4 -- भाजपा नेताओं की ओर से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे से भाजपा घबराई हुई है। इसलिए उनकी छवि धूमिल करने के लिए अमर्यादित टिप्पणियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा के इस कथित षड्यंत्र को सफल नहीं होने देगी। गुरुवार को विकासनगर स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में नवप्रभात ने कहा कि राहुल गांधी देश के नेता प्रतिपक्ष होने के साथ एक सम्मानित नेता भी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का एक ऐसा नेता, जिसका नाम अंकिता भंडारी प्रकरण में सामने आया था, सभी मर्यादाएं लांघकर राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे के विरोध में पूर्व सैनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.