लखीमपुरखीरी, सितम्बर 1 -- लखीमपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन किया। बारिश के यह विरोध मार्च कंपनी बाग स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुआ। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने बताया कि उत्तराखंड में भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने पर राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बदले की भावना से यह कार्रवाई कर रही है। पटेल ने तत्काल एफआईआर वापस लेने और ऐसी कार्रवाई बंद करने की मांग की। पटेल ने कहा कि राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस पूरे देश में प्रदर्शन कर रही है। यह भी पढ़ें- खड़गे के अपमान, राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो यह विरोध प्रदर्शन एक ब...