बरेली, सितम्बर 1 -- हल्द्वानी में राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में सोमवार को कांग्रेसियों ने चौकी चौराहा स्थित दामोदर स्वरूप सेठ पार्क से कलेक्ट्रेट गेट तक मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने एफआईआर निरस्त करने की मांग की और कहा कि ऐसा न होने पर उनकी पार्टी व संगठन सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ अपने प्रदर्शन को और तेज कर देगा। डॉ. केबी त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रति भाजपा एवं आरएसएस समर्थित तत्वों द्वारा किया गया अपमानजनक व्यवहार और कार्यक्रम स्थल का शुद्धिकरण बेहद निंदनीय है। इस दौरान जिया उर रहमान, ताराचंद चौधरी, रामदेव पाण्डेय, डॉ. सरताज हुसैन, तीरथ मधुकर, साहिब सिंह, , सीपी सिंह, प्रेम शंकर आनंद आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज ...