राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में निकाला मार्च
जौनपुर, सितम्बर 1 -- जौनपुर, संवाददाता। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के मंच के कथित शुद्धीकरण और उसके बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विरोध मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा से डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक मार्च किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के मंच के कथित शुद्धीकरण से सामाजिक एकता और संविधान की भावना को ठेस पहुंची है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस कर घटना के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन दोषियों पर कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.