सोनभद्र, अगस्त 31 -- सोनभद्र, संवाददाता। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी जनसभा के बाद कथित शुद्धिकरण और इसके विरोध में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से सवाल उठाए जाने के बाद दर्ज एफआईआर को लेकर सोमवार को जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश देखने को मिला। जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने नगर के बढ़ौली चौक पर प्रदर्शन कर राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा तत्काल वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने और दलित समाज की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को सरकार से सवाल पूछने का अधिकार है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: हल्द्वानी घटना पर भड़की कांग्रेस, केंद्र सरकार के खिलाफ किया पुतला दहन र...