बदायूं, सितम्बर 1 -- कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदेश प्रभारी कुणाल चौधरी ने मंगलवार को जिला और शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक ली। कांग्रेसियों ने कांग्रेस कार्यालय पर एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनाव के लिये हुंकार भरी। मुख्य अतिथि कुणाल चौधरी ने कहा कि देश की जनता राहुल गांधी को पुकार रही है। सभी कांग्रेसी एकजुट होकर 2029 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे और 2027 में उत्तर प्रदेश से भाजपा की संविधान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिये काम करें। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद आठ अगस्त को हल्द्वानी रामलीला मैदान में शुद्धिकरण करने वाले गिरिश पाण्डेय एवं उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में निकाला मार्च राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज क...