नई दिल्ली, मार्च 11 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया कि इतिहास में पहली बार विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि सदन में कई बार लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर चर्चा हुई है। कई बार उनका नाम लिया गया, पर यह सदन देश के लोगों को दर्शाता है। पूरे देश का प्रतिनिधित्व करता है, पर विपक्ष को बोलने से रोका जाता है। लोकसभा में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद के उनके नाम का उल्लेख करने के बाद राहुल गांधी ने हस्तक्षेप किया। राहुल गांधी ने कहा कि सदन के अंदर विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया गया। उन्हें बार-बार टोका गया ताकि, वह सदन में अपनी बात नहीं रख पाए।राहुल गांधी ने कहा कि कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर वह सदन में अपनी बात कहना चाहते थ...