नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। बिहार के जमुई में दो नाबालिग लड़के और लड़कियों के साथ कथित तौर पर बदसलूकी किए जाने की घटना को लेकर कांग्रेस ने बिहार सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज करने की मांग की। साथ ही सवाल किया कि आखिर शाम सात बजे के बाद कोई लड़की राज्य की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है। पार्टी ने इसे पित्रीसत्ता से भी जोड़कर पेश किया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि बिहार सरकार को जवाब देना चाहिए कि शाम सात बजे के बाद कोई लड़की राज्य की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है। उन्होंने दावा किया कि जमुई में 10वीं कक्षा के एक छात्र और छात्रा को रास्ते में जबरन रोका गया और छात्रा का उत्पीड़न किया गया। य...