नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- राहुल गांधी ने की प्रदूषण की समस्या को लेकर चर्चा की मांग, सरकार तैयार--------------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली समेत कई प्रमुख शहरों के वायु प्रदूषण की चपेट में आने का मुद्दा शुक्रवार को लोकसभा में उठाया। उन्होंने इस मुद्दे पर सदन में विस्तृत चर्चा करने के साथ सरकार से इस समस्या से निपटने के लिए एक योजना सामने रखने की मांग की। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजीजू ने इस पर सहमति जताते हुए कहा सदन की कार्यमंत्रणा समिति में चर्चा का स्वरूप व समय तय किया जाएगा। लोकसभा में शून्यकाल की शुरूआत में ही विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने यह विषय उठाया। उन्होंने कहा कि हमारे ज्यादातर बड़े शहरों पर जहरीली हवा की चादर पसरी हुई है, बच्चों को सांस लेने की दिक्कत होती है, लोगों को कैंसर जैसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.