देवरिया, जून 17 -- देवरिया/सुरौली, वाचस्पति मिश्र। होर्मुज के पास ओमान में हुए हमले में देवरिया के सुरौली थाना क्षेत्र के सुरौली निवासी शिप फिटर शिवानंद चौरसिया की 10 जून को मौत हो गई थी। इस घटना पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को शिवानंद के भाई से मोबाइल के जरिये बातचीत कर ढांढस बंधाया और मदद का भरोसा दिया। उन्होंने 1.15 मिनट तक रामप्रवेश से बात की। इस दौरान कहा कि उनके परिवार के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है।

राहुल गांधी का फोन कॉल बुधवार की दोपहर बाद 1.50 मिनट पर कुशीनगर जिले के रहने वाले यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रियेश पांडेय सुरौली पहुंचे और अपने मोबाइल से राहुल गांधी से शिवानंद के भाई रामप्रवेश से बात कराई। रामप्रवेश ने बताया कि राहुल गांधी ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए परिवार के साथ खड़ा ...