नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) की कमियों को उजागर करते हुए गुरुवार को सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार को कम से कम उन बहादुर सशस्त्र बलों के जवानों को सम्मान और समर्थन देना चाहिए, जो देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर देते हैं। राहुल गांधी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कुछ दिन पहले वह जनसंसद में उन पूर्व सैनिकों से मिले, जो देश की रक्षा करते हुए ड्यूटी के दौरान घायल हो गए थे। इस मुलाकात में उन्होंने ईसीएचएस में गंभीर कमियों को उजागर किया, जैसे कि पैसे वापस मिलने में देरी, दवाओं की कमी, अस्पतालों द्वारा इलाज से इनकार या बकाया राशि का भुगतान न होने के कारण योजना से बाहर कर देना आदि।कांग्रेस नेता ने कहा कि 72 लाख से अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.