नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को असम विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया, जिसमें शासन, पहचान और स्वास्थ्य सेवा जैसे 11 क्षेत्रों पर खास जोर दिया गया है।यहां एक चुनावी रैली में राहुल गांधी, असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। ये 11 संकल्प शासन, पहचान, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचे का विकास, औद्योगीकरण, कृषि, ग्रामीण और शहरी विकास, जलवायु परिवर्तन और सुरक्षित असम जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं। कांग्रेस ने पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के दौरे के दौरान 29 मार्च को ही पांच गारंटी जारी कर दी थीं। 126 सदस्यों वाली असम विधानसभा के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.