लखनऊ, अप्रैल 28 -- हाइकोर्ट कि लखनऊ बेंच में मंगलवार को राहुल गांधी के नागरिकता विवाद मामले की सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की ओर से स्वयं को अलग करने के पश्चात अब मामले को न्यायमूर्ति मनीष माथुर की एकल पीठ को आवंटित कर दिया गया है। मंगलवार को याची एस विग्नेश शिशिर ने न्यायालय से अनुरोध किया कि मामले में जरूरी दस्तावेज दाखिल करने के लिए समय दिया जाए। इसे न्यायालय ने मंजूर करते हुए मामले की सुनवाई के लिए 7 मई की तारीख नियत की है। यह भी पढ़ें- केजरीवाल का पत्र और न्यायपालिका की साख का संकट! यह भी पढ़ें- जस्टिस शर्मा ने अब एक और मामले से किया खुद को अलग, क्या है पूरा विवाद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.