रांची, मार्च 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी झारखंड में चले जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण में शामिल नहीं हो सके। तय कार्यक्रम के अनुसार चाईबासा में 30 मार्च को उन्हें शामिल होना था, लेकिन वे नहीं आ सके। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि केरल चुनाव, बंगाल चुनाव के टिकट बंटवारे और सोनिया गांधी की अस्वस्थता की वजह से वे झारखंड नहीं आ सके। इसी के साथ चाईबासा में 10 दिनों से चल रहे जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। इस प्रशिक्षण में झारखंड और ओडिशा के सभी जिलाध्यक्ष शामिल हुए। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव समेत मंत्री-विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने प्रशिक्षित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.