गिरडीह, फरवरी 21 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा वैश्विक मंच पर देश की प्रतिष्ठा से खिलवाड़ किया जा रहा है। राष्ट्र के लिए यह शर्म का विषय है। यह गद्दारी की राजनीति है। राष्ट्रहित से उपर दलहित रखने की उनकी मानसिकता स्पष्ट रूप से दिख रही है। केंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार को हिन्दुस्तान को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है। कहा कि भारत की गरिमा और प्रतिष्ठा से समझौता करनेवालों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत जनता उचित जवाब देगी। उन्होंने वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन के दौरान कांग्रेस द्वारा किए गए व्यवधान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कहा कि जब भारत विश्व मंच पर अपनी तकनीकी क्षमता, नवाचार और नेतृत्व का प्रदर्शन कर रहा है, तब ऐसे समय में अराजकता फैलाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.