राहुल गांधी तो दादा को याद नहीं करते इसलिए... फिरोज गांधी की मजार पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे भाजपा नेता
प्रयागराज, जुलाई 17 -- भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल शुक्रवार को यूपी के प्रयागराज में मंफोर्डगंज स्थित कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दादा फिरोज खान की मजार पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। भाजपा नेता का कहना है कि क्योंकि राहुल गांधी अपने दादा को याद नहीं करते इसलिए वह याद करेंगे। इससे पहले गुरुवार को होटल आनंद कॉन्टिनेंटल में भाजपा महानगर ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में ओबीसी मोर्चा की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने ओबीसी वर्ग सहित समाज के हर वर्ग के लिए उल्लेखनीय कार्य किये हैं और इसकी जानकारी हमें जनता तक पहुंचानी है। उन्होंने कहा कि मोर्चा कार्यकर्ता जनता से संवाद करके सरकार व संगठन की नीतियों रीतियों को पहुंचाएं। इससे पहले मोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.