राहुल गांधी जेन-जी को समझते हैं, निर्दलीय जीतने वाले दीपांशु शौकीन ने की तारीफ; पार्टी में शामिल होने पर भी बोले
नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) चुनाव में निर्दलीय उपाध्यक्ष पद जीतकर इतिहास रचने वाले दीपांशु शौकीन ने कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी की जमकर तारीफ की है। हालांकि, उन्होंने कांग्रेस की छात्र यूनिट NSUI की समझ पर सवाल भी खड़े किए हैं। शौकीन ने कहा है कि राहुल गांधी जेन-जी को समझते हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे किसी पार्टी को ज्वाइन करेंगे तो उन्होंने इससे साफ मना कर दिया और कहा कि अभी उनका किसी भी पार्टी को ज्वाइन करने का कोई प्लान नहीं है। 'लल्लनटॉप' से बात करते हुए दीपांशु ने कहा, ''मेरी जीत अकेले की नहीं है, यह दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों की है। मेरी लड़ाई छात्रों की आवाज उठाने और उनके मुद्दों पर बात करने की थी और यही किया। इसीलिए छात्रों ने मुझपर भरोसा जताया। जहां भी स्टूडेंट्स को मेर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.