राहुल गांधी को राहत से न्यायिक प्रक्रिया में बढ़ा विश्वास: मुईन पठान
रामपुर, अक्टूबर 26 -- कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत से मानहानि के मामले में राहत मिलने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कोऑर्डिनेटर (मीडिया), पश्चिमी उत्तर प्रदेश मुईन पठान ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अदालत का फैसला न्यायिक प्रक्रिया में विश्वास और संवैधानिक व्यवस्था के सम्मान को मजबूत करता है। मुईन पठान ने कहा कि राहुल गांधी लगातार लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और आम जनता के अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं। गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं और वंचित वर्गों के हितों के लिए उनकी आवाज महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका के फैसलों का सम्मान करना और न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास बनाए रखना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए आवश्यक है। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.