नई दिल्ली, फरवरी 2 -- लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चीन के साथ भारत के रिश्ते और डोकलाम का मुद्दा उठाया। सत्ता पक्ष ने इसका खुलकर विरोध किया। सदन में कांग्रेस और सत्ता पक्ष के सदस्यों के बीच कई बार तीखी बहस हुई, इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुलकर राहुल गांधी का समर्थन किया। हंगामे के बीच अखिलेश ने कहा कि चीन का मुद्दा बेहद संवेदनशील है। राहुल का देश हित में कोई सुझाव है तो उन्हें पढ़ने दिया जाना चाहिए। अखिलेश ने कहा कि उन्हें याद है कि राम मनोहर लोहिया, जॉर्ज फर्नांडिस और मुलायम सिंह यादव हमेशा यह बताते रहे कि हमें चीन से सावधान रहना चाहिए। अखिलेश ने कहा कि अगर चीन से सावधान नहीं रहेंगे तो हम कुछ जमीनें पहले ही खो चुके हैं। राहुल गांधी के बार-बार अध्यक्ष की व्यवस्था को नहीं मानने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.