पटना, अगस्त 14 -- भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. निखिल आनंद ने कहा है कि राहुल गांधी 56 साल के होकर भी खुद को युवा नेता कहते हैं। लेकिन उनकी सोच अब भी कुंठित मानसिकता वाली है। राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। शुक्रवार को जारी बयान में भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी का सार्वजनिक मंच पर संदीप दीक्षित को गले लगाते हुए यह कहना कि 'मैं तुम्हें मेलोनी तो नहीं समझ रहा हूं' बेहद आपत्तिजनक और असंवेदनशील टिप्पणी है। किसी महिला विशेषकर किसी दूसरे देश की सर्वोच्च राजनीतिक हस्ती को इस तरह के संदर्भ में जोड़ना न केवल राजनीतिक मर्यादा के विरुद्ध है, बल्कि यह महिलाओं के प्रति सम्मान और जेंडर सेंसिटिविटी को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े करता है। यह भी पढ़ें- ऐसा विपक्ष का नेता देखना बचा था, राहुल गांधी पर किसने कसा तंज यह भी पढ़ें- अब निशिकांत...