नई दिल्ली, फरवरी 5 -- कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गुरुवार को राहुल गांधी का बचाव किया। थरूर ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने की अनुमति मिलनी चाहिए। 2020 में चीन के साथ हुए टकराव पर वह जो कहना चाहते हैं, संसद में उसे सुना जाना चाहिए। संसद भवन के बाहर सीढ़ियों से गिरने के बाद शशि थरूर को हेयर लाइन फ्रैक्चर हुआ है। इसके चलते वह व्हीलचेयर पर नजर आए। राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस सांसद ने कहा कि सबसे अहम यह है कि जिस बात का जिक्र नेता प्रतिपक्ष कर रहे हैं, वह पहले ही पब्लिक डोमेन में है। उन्होंने कहा कि यह एक मैगजीन में प्रकाशित हो चुका है। राहुल गांधी सिर्फ अपनी बात रखना चाहते हैं। लगातार गतिरोधथरूर ने आगे कहा कि राहुल गांधी के बोलने पर आपत्ति उठाकर, उन्हें बोलने की अनुमति न देकर एक बड़ी समस्या पैदा कर दी गई है। गौरतलब है कि राहुल ग...