हाथरस, अगस्त 12 -- हाथरस, संवाददाता। बूलगढ़ी कांड से जुड़े मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को न्यायालय का नोटिस तामील हो गया है। मंगलवार को मामले में सुनवाई हुई। अपर जिला जज पंचम की अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 19 सितंबर की तारीख तय की है। नोटिस तामील होने की पुष्टि मानहानि परिवाद दायर करने वाले युवकों के वरिष्ठ अधिवक्ता मुन्ना सिंह पुंढीर ने की है। यह मामला 14 सितंबर 2020 को बूलगढ़ी गांव में हुई घटना से जुड़ा है। इस प्रकरण में 2 मार्च 2023 को न्यायालय ने एक आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जबकि तीन अन्य आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया था। इस प्रकरण में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 12 दिसंबर 2024 को बूलगढ़ी गांव पहुंचे थे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने दोषमुक्त किए गए रामू, रवि और लवकुश को गैंगरेप क...