राहुल गांधी को जिस बस से ले जा रही थी दिल्ली पुलिस, उसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर दिया पंचर
नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- राजधानी दिल्ली में इस समय मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ हल्ला बोल जारी है। बुधवार को कार्यकर्ताओं और विपक्षी नेताओं के साथ सड़क पर उतरे राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने डिटेन कर लिया। प्रियंका गांधी को भी कार्यकर्ताओं ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस की बस राहुल गांधी और कार्यकर्ताओं को लेकर कुछ दूर चली, लेकिन हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बस की रफ्तार कम थी। इसी बीच कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस की बस को पंचर कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस उसी पंचर बस में राहुल गांधी को लेकर गई है। प्रियंका गांधी को छत्रसाल स्टेडियम लेकर जाया गया है। वहीं राहुल गांधी को पुलिस बाराखंभा पुलिस थाने लेकर जा रही है। अपडेट की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.