नई दिल्ली, जून 19 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कई अन्य नेताओं ने शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। अपने जन्मदिन पर राहुल गांधी यहां '24 अकबर रोड' स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पार्टी नेताओं और कार्यकताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना की। 'एक्स' पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। यह भी पढ़ें- चुनावों में जीत का क्रेडिट और एक उम्मीद, शशि थरूर ने राहुल गांधी को खास अंदाज में बोला हैप्पी बर्थडे उनके अच्...