नई दिल्ली, जून 13 -- देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपरलीक और भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं को लेकर बढ़ते असंतोष के बीच कांग्रेस ने बड़ा राजनीतिक और सामाजिक अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। इस अभियान की शुरुआत 17 जून को राजस्थान के कोटा से होगी, जहां लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों के साथ संवाद करेंगे और पेपरलीक समेत युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने देशव्यापी छात्र आंदोलन की घोषणा करते हुए कहा कि राहुल गांधी लगातार छात्रों और युवाओं की आवाज उठाते रहे हैं और अब इसी मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की तैयारी की गई है। कांग्रेस का दावा है कि यह अभियान लाखों युवाओं की उन समस्याओं को सामने लाएगा, जो पेपरलीक, भर्ती घोटालों, परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी और पारदर्शी भर्ती प्र...