मंडी, अक्टूबर 7 -- चीफ इलेक्शन कमिशनर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जगह-जगह हो रहे इन आंदोलनों में इंडिया ब्लॉक सहित अन्य दल भी शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश की मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा- "राष्ट्रीय साजिशों को लेकर राहुल गांधी ये सारी करतूतें कर रहे हैं। देश के लोकतंत्र को पूरी दुनिया में अपमानित कर रहे हैं।" परिवारवाद को लेकर कंगना ने एक बार फिर राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।राहुल गांधी राष्ट्रीय साजिशों को लेकर ये सब कर रहे कंगना रनौत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- "राष्ट्रीय साजिशों को लेकर राहुल गांधी ये सारी करतूतें कर रहे हैं। देश के लोकतंत्र को पूरी दुनिया में अपमानित कर रहे हैं। कल रिजल्ट आए। ABVP भी जहां ह...