गोड्डा, जून 20 -- महागामा प्रतिनिधि। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 56वें जन्मदिवस के अवसर पर महागामा प्रखंड के जटहरिडीह में छात्र नेता मुन्ना राजा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया तथा छोटे बच्चों के बीच शिक्षा सामग्री का वितरण किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा और बच्चे उपस्थित रहे। बच्चों को कॉपी, पेन एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री प्रदान कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। इस अवसर पर छात्र नेता मुन्ना राजा ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा छात्रों और युवाओं की आवाज बनकर उनके मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं तथा उन्हें सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं।उन्होंने यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का मनाया गया जन्मदिन कहा कि शिक्षा समाज और देश के व...