मेरठ, जून 20 -- मेरठ। कांग्रेसियों ने शुक्रवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में शारदा रोड स्थित कनोहरलाल महिला डिग्री कॉलेज में रक्तदान शिविर व दादा-दादी वृद्ध आश्रम गंगानगर में स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संयोजन महानगर सचिव डॉ. राजन त्यागी ने किया। महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने केक काटकर राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। शिविर में 302 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार किशनी, पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, आदित्य शर्मा, प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा, धूम सिंह गुर्जर, सलीम खान, राज केसरी, डॉ संजीव अग्रवाल, बबीता गुर्जर, बबली देवी, ...