जमुई, जून 20 -- अलीगंज । निज संवाददाता विपक्ष के नेता राहुल गाँधी के 56 वा जन्म दिवस पर अलीगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव राजेश पासवान की अध्यक्षता में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रखण्ड के कई सार्वजनिक जगहों पर पौधरोपण किया गया। कांग्रेस कार्यकरताओं ने जमुई जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव राजेश पासवान के नेतृत्व में अलीगंज प्रखंड परिसर, चंद्रदीप थाना परिसर, अलीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित कई जगहों पर वृक्षारोपण किया गया । इस अवसर पर महासचिव राजेश पासवान ने कहा कि जिस प्रकार मौजूदा सरकार अंडमान निकोबार समेत देश के विभिन्न प्रदेशो में विकास के नाम पर पेङों की अंधाधुंध कटाई कर पर्यावरण के साथ खिलवाङ कर रही है, ऐसे में हमलोग राहुल गाँधी जी के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संर...